IPL की हर बॉल पर लग रहा था दांव!
झांसी में IPL के हर चौके-छक्के पर सट्टा खेला जा रहा था, लेकिन कोतवाली पुलिस ने इस सट्टे के खेल पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से पांच मोबाइल, ढाई लाख रुपए नकद, एक पिस्टल और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई।
गुप्त सूचना से पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन!
सूचना मिली थी कि रात के सन्नाटे में बड़े स्तर पर सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह सिर्फ मोहरे हैं, पीछे कोई बड़ा खिलाड़ी हो सकता है!
क्या झांसी में सट्टेबाजी का बड़ा गिरोह सक्रिय?
बरामद पिस्टल यह इशारा कर रही है कि यह सिर्फ सट्टेबाजी का मामला नहीं, बल्कि अपराध के दूसरे तार भी इससे जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस केस के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
CO सिटी स्नेहा तिवारी का बयान:
“हमने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की, तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद और खुलासे संभव हैं।”
VID-20250326-WA0049
अपराधियों के लिए चेतावनी— अब पुलिस की नजर से बचना मुश्किल!
झांसी पुलिस के इस एक्शन से शहर में सट्टेबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है। अब सवाल यही है—क्या पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी? सच जल्द सामने आएगा!
रिपोर्ट = गौरव साहू