June 20, 2025 4:00 am

Search
Close this search box.

झांसी में हाईवे पर खौफनाक साजिश! चलती कार पर हमला, बाल-बाल बचे व्यापारी 

अंधेरे में घात लगाकर बदमाशों का हमला!

झांसी के बहुचर्चित अवध फूड्स के मालिक विकास पटेल पर हाईवे पर जानलेवा हमला! चिरगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने लोहा के सरिया और पत्थरों से चलती कार पर किया हमला—क्या ये लूट की साजिश थी या जान लेने की कोशिश?

शीशा तोड़ा, कारोबारी को किया जख्मी!

बदमाशों ने चलती कार को निशाना बनाकर पत्थर और सरिया फेंके, जिसमें एक पत्थर वाइपर और सामने के शीशे में जा लगा। कांच टूटकर व्यापारी के हाथ में जा धंसा, जिससे वे घायल हो गए।

डर और दहशत में व्यापारी—क्या थी बदमाशों की साजिश?

घटना के वक्त कार में विकास पटेल के साथ उनके तीन दोस्त भी थे। सभी इस हमले से दहशत में आ गए। सवाल ये—क्यों हुआ हमला? किसी से दुश्मनी भी नहीं थी, फिर क्यों बनी उनकी जान पर आफत?

2 किमी आगे होटल पर रोकी गाड़ी, पुलिस को दी सूचना!

हालत संभालते हुए व्यापारियों ने सूझबूझ से गाड़ी 2 किलोमीटर आगे एक होटल पर रोकी और तुरंत चिरगांव पुलिस को फोन कर पूरी घटना बताई। लेकिन क्या पुलिस हाईवे पर बढ़ते अपराधों को रोक पाएगी?

लूट की खौफनाक प्लानिंग—नगदी और जेवर थे साथ!

विकास पटेल ने बताया कि उनके पास भारी नगदी और सोने की चेन, अंगूठी आदि थे। बदमाशों को शायद इसकी भनक थी और वे उनकी कार को दुर्घटनाग्रस्त कर लूटने की फिराक में थे। क्या हाईवे अब सुरक्षित नहीं रहे?

पुलिस जांच में जुटी—लेकिन सवाल बरकरार!

इस खौफनाक हमले ने झांसी के हाईवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं! क्या ये गैंग का काम था? क्या किसी ने पहले से रची थी साजिश? पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब हर मुसाफिर के मन में यही सवाल—कहीं अगला निशाना वो तो नहीं?

रिपोर्ट = गौरव साहू 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें