June 20, 2025 3:52 am

Search
Close this search box.

झांसी में खनन माफियाओं पर बड़ा वार! सुबह की छापेमारी में बड़ा खुलासा?

खनन माफियाओं पर SDM का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त! 

झांसी के मऊरानीपुर तहसील में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। थाना कटेरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते यह कारोबार बेखौफ जारी था।

सुबह-सुबह की छापेमारी, दो ट्रैक्टर जब्त!

अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए उप जिलाधिकारी (SDM) अजय यादव को खुद मैदान में उतरना पड़ा। उन्होंने सुबह-सुबह दबिश देकर अवैध रूप से खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा और कटेरा थाने में जमा करवा दिया।

इलाके में दहशत, खनन माफियाओं में हड़कंप!

इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खनन माफियाओं के होश उड़ गए और कटेरा थाना प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे कि अब तक इस गोरखधंधे को क्यों नहीं रोका गया?

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने थे खतरा!

अवैध बालू खनन के चलते तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से क्षेत्र में दहशत का माहौल था। ये ट्रैक्टर सड़कों पर सरपट दौड़ते थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।

क्या प्रशासन और सख्त कार्रवाई करेगा?

SDM अजय यादव की इस सख्त कार्रवाई से साफ संकेत मिलते हैं कि अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। अब सबकी नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

रिपोर्ट = गौरव साहू 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें